
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
मदमस्त सुबह
लहरों में घुलती
मचलती ठंडी हवा
सनन-सनन स्मृतियाँ।
हीरे मोती जड़े
सुनहरे पंख पहन
ऊँची उड़ानें भरती
झिलमिल स्मृतियाँ।
सुबह की ठंडक में डोलता
स्वप्न लोक का झूला
स्मृतियों को पींगों में पनाह देता
जैसे कोई सुबह का भूला।
अतीत में भीगे वक़्त के
बदलते चोलों में पली स्मृतियाँ
आज रूबरू खड़ी हैं
सदृश्य आँखों में भरी हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments