ऐ रात सँभल कर चल ज़रा's image
NaN min

ऐ रात सँभल कर चल ज़रा

मानोशी चैटर्जीमानोशी चैटर्जी
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes

ऐ रात सँभल कर चल ज़रा
लगी है आँख इक पल ज़रा
बरसों की तू भी जागी है
अब चैन से तो ढल ज़रा
ऐ रात सँभल कर चल ज़रा

 

ऐ ख़्वाब तू भी सो ही जा
आँखों में न कोहराम मचा
पलकों पे बैठा पैर झुलाये
गिर न जा, सँभल ज़रा
ऐ रात सँभल कर चल ज़रा

 

परछाईं चुपके छुप के चल
दीवारें देख सोती हैं
श्श्श्श आज इनको सोने दे
हर रात मुझ संग रोती हैं
तन्हा ही आज बहल ज़रा

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts