इन्हीं ख़्वाहिशों से . . .'s image
NaN min

इन्हीं ख़्वाहिशों से . . .

मनोज शाह 'मानस'मनोज शाह 'मानस'
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

 

ये नदियाँ . . . ये सागर . . . 
मद्धिम मद्धिम बह रहे हैं। 
ये बादल भी . . . 
ग़ुस्से में कुछ कह रहे हैं॥
 
बरसात की झड़ी भी
आहिस्ता आहिस्ता 
गुनगुना रही है . . . 
 
वास्तव में . . . 
ये दर्द . . . ये पीड़ा . . . 
मुझसे ज़्यादा उन्हें हो रही है
 
कहीं दिल टूटने जैसा 
भूस्खलन हो रहा है। 
कहीं आँसुओं की सुनामी में 
सपनों का शहर बह रहा है॥
 <

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts