
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes
अभिमन्यु को कैसे हराया गया।
अभिमन्यु को कैसे मारा गया॥
जब भी इतिहास द्वारा ये सवाल होंगे।
सम्भवतः आपके पास दो जवाब होंगे॥
पहला कौरव सेना महारथियों ने छल कर।
मार डाला उन्हें सैकड़ों कायर सेना घेरकर॥
दूसरा अर्जुन द्वारा चक्रव्यूह-तोड़ विद्या।
सुनाते वक़्त नींद में सो गई थी सुभद्रा॥
सुन न पाया गर्भ में चक्रव्यूह-तोड़ हुनर।
परिणाम मारा गया चक्रव्यूह में फँसकर॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments