
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
एक पेड़
जो लहराता
हुआ हो और
जिसकी शाखाएँ
पूरी तरह से
फली, फूली हों
जिसकी जड़ें भी
संभवतः ज़मीन को
मज़बूती से
जकड़ रखा हो
जिसकी अपने आप में
एक अलग पहचान हो
और वह पेड़
एक मामूली तूफ़ान
की वजह से
ज़मीं पर गिर जाए
तो क्या? वह पेड़
प्रतीक हो सकता है
एक सच्चे प्रेम का।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments