
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
देखा है मैंने किरणों को
आईने से टकराकर
अपनी राह बदलते
चलना नहीं छोड़तीं हैं
हार नहीं मानतीं हैं
देखा है मैंने इंसानों को
ठोकरें खा कर गिरते
हिम्मत हारते हार मानते
चलना तो दूर की बात
उठना भी मुश्किल होता है
जब आईने से टकराकर,
किरणें चलना नहीं छोड़तीं।
तो फिर हम इंसान होकर क्यों,
ठोकर खा कर हार मान लेते हैं?
क्यों हम सँभलना छोड़ देते हैं?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments