
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes
ईश्वर ने तुम्हें
प्रकृति की नज़र से
बचाने के लिए
दिया ठोड़ी पर काले
तिल का डिठौना,
और दो काली आँखें
तुम्हारे प्रेमी ने
समाज की नज़र से
तुम्हे बचाने के लिए
दी काली गाली-
रंडी थी साली
रंडी चौराहे पर लगी
कोई साफ़ सुथरी मूरत नहीं
और न ही
किसी कोठे पर लेटी
तुम्हारे फ़ारिग़ होने के इंतज़ार में,
रंडी कोई भी हो सकती है
रंडी तुम्हारी माँ भी हो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments