
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
उम्र का यह दौर भी ख़ूबसूरत है,
उम्र के इस पड़ाव पर आकर,
रखने लगे हैं ख़्याल एक दूजे का,
कुछ ज़्यादा ही हम-तुम,
तुम मुझे पकड़ा देते हो चश्मा मेरा,
मैं तुम्हें तुम्हारी छड़ी पकड़ा देती हूँ,
मैं रसोई में जब भोजन पकाती हूँ,
तुम मेज़ पर सारे बर्तन लगा देते हो,
थक जाती हूँ जब मैं,
तुम मुझे उठाते हो देकर सहारा अपना,
कभी कभी तो बाल भी मेरे सँवार देते हो,
करते हो मीठी-मीठी बाते
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments