उम्र's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

उम्र का यह कैसा पड़ाव है,
अन्तर्मन की उठती लहरों में,
अजीब सा ठहराव है!
 
छल रहा है वक़्त भी मुझको,
वक़्त है या कोई दगाबाज़ है!
उम्र लगी है चेहरे पर झलकने,
दिल में उमड़ते अब भी जज़्बात हैं!
 
उम्र तो है इक उड़ता पंछी,
ना जाने कहाँ तक इसकी परवाज़ है,
उम्र का यह कैसा पड़ाव है!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts