मायाजाल's image
NaN min

मायाजाल

मंजु आनंदमंजु आनंद
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

रिश्तों का यह कैसा मायाजाल है,
हर कोई है व्याकुल, हर कोई बेहाल है,
मृगतृष्णा-सा जी रहा है जीवन हर कोई,
कब क्या घटित हो जाए जीवन में,
हर कोई इस बात से अंजान है,
चारो तरफ़ है भीड़ का रेला,
फिर भी हर कोई है अकेला,
नहीं रहा रिश्तों में अब मान और सम्मान है,
अब शायद ही कोई होगा ऐसा,
जिसे सच्चे रिश्तों की पहचान है,
रिश्तों का यह कैसा मायाजाल है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts