मनमौजी's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

मैं हूँ मनमौजी, अपने मन का मौजी,
अपनी ही दुनिया में रमा रहूँ,
अपनी ही कहूँ, अपनी ही सुनू,
मैं हूँ मनमौजी!
 
ना समझ सकूँ मैं छल कपट दुनिया के,
इन सबसे मैं दूर रहूँ,
मैं हूँ मनमौजी!
 
हो चाहे अनजानी डगर,
चलूँ झूमता, हो जैसे कोई मस्त मलंग,
मैं हूँ मनमौजी!
 
मन रहे मेरा बावरा सदा ही,
कभी रहे मौन, तो कभी शोर करे,
मैं हूँ मनमौजी!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts