महानगरों में बने घर बड़े बड़े's image
NaN min

महानगरों में बने घर बड़े बड़े

मंजु आनंदमंजु आनंद
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

महानगरों में बने घर बड़े बड़े, 
घर कम होटल ज़्यादा लगते हैं, 
सुख सुविधाओं से सुसज्जित 
आलीशान हैं यह अंदर से, 
मगर घर न होकर क़ैदख़ाना लगते हैं, 
खिड़कियाँ रहती हैं बंद, 
बंद इनके दरवाज़े रहते हर वक़्त, 
ताज़ी हवा अंदर आ नहीं सकती, 
आवाज़ किसी की बाहर जा नहीं सकती, 
घर में रहने वाले भी मेहमानों की तरह रहते हैं, 
सबका अपना-अपना अलग कमरा होता है, 
सभ्य समाज में आजकल इसे प्राईवेसी कहते हैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts