
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes
कुछ बच्चों का बचपन ऐसा भी होता है,
तरसता है रोटी के दो टुकड़ों को,
कचरे से रोटी बीन कर खाता है,
कहाँ मिलता है उन्हें खाने को पिज़्ज़ा बर्गर,
बचपन उनका तो रोटी के चंद टुकड़ों को भी,
तरस जाता है,
सुबह तो उनकी भी होती है,
कभी कभी तो भूखे पेट ही दिन ढल जाता है,
हो जाती है रात,
बचपन बेचारा पानी पीकर सो जाता है,
कभी मिल जाती बासी मिठाई रूखे सूखे पकवान,
बचपन उनका ख़ुश हो जाता है,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments