
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes
चिड़िया चहचहाती है,
नन्हे को उड़ना सिखाती है!
नन्हा कुछ घबराता है,
उड़ने से कतराता है!
नन्हे के पंख पकड़ती है,
थोड़ा उसे झिड़कती है!
नन्हा उड़ना सीख जाता है,
थोड़ा अकड़ता है फिर मुस्कुराता है,
पंख फैला देखते-देखते दूर नभ मे उड़ जाता है,
चिड़िया गर्दन उठाती है अपने पर इतराती है!
दिन साँझ में ढल जाता है,
चिड़िया का मन घबराता है,
नन्हा फिर नहीं आता है,
चिड़िया जड़ हो जाती है,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments