
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
बिटिया जब मायके आती है,
माँ उसका चेहरा पढ़ लेती है,
बिटिया चाहे मुस्कुराती है,
माँ दर्द उसका झट से भाँप जाती है,
नहीं कहती कुछ भी बिटिया से,
बस गले मिल ममता लुटाती है,
कोई फ़िक्र की बात नहीं,
कहती बिटिया से माँ यही,
फिर स्वयं फ़िक्र में डूब जाती है,
बिटिया दोनों ही घर हैं तुम्हारे,
इस घर का अभिमान हो तुम,
उस घर की अब शान हो तुम,
माँ कुछ ऐसे बिटिया को समझाती है।
माँ देग
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments