
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
आज फिर दिल रोया, बहने लगे जज़्बात,
आँखों से झर-झर बहते नीर की, होने लगी बरसात,
आज फिर चटका शीशा दिल का,
फिर टूट कर चकनाचूर हुआ,
कानों ने सुना बहुत कुछ,
तानों उलाहनों की पड़ी तेज़ बौछार,
आज फिर एक नश्तर-सा चुभा दिल में,
तीखे बाणों से छलनी-छलनी हो कर,
ज़िंदगी हुई तार-तार,
इतने पर भी यह ना घबराई, ना ही मानी हार,
समेट कर सब कुछ अपनी झोली में चल पड़ी ज़िंदगी,
फिर उसी रास्ते पर एक बार,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments