
0 Bookmarks 35 Reads0 Likes
हो पिया जब परदेश में
सावन भी सूखा लगता है
सजनी का हर शृंगार भी
पी बिन अधूरा लगता है
बारिश की हरेक बूँद भी
तब आग ही बन जाती है
सावन की सुहानी रातों में
जब याद पिया की आती है
व्याकुल रहता है मन
मिलन को तरस जाता है
बिना साजन सारा सावन
आँखों से ही बरस जाता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments