
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
याद आ कर के माॅं की रुलाने लगी।
माॅं ख़यालों में फ़िर आज आने लगी।
नींद आँखों से मेरी बहुत दूर थी।
लोरी माॅं की मैं फिर गुनगुनाने लगी।
माॅं ने चलना सिखाया सही राह पर।
क्या है अच्छा बुरा माॅं बताने लगी।
मुझको मुद्दत हुई माॅं से बिछड़े हुए।
बेसबब याद माॅं की सताने लगी।
माॅं की सेवा में ख़ुद को लगा देना तुम।
माॅं की कृपा ही शोहरत बढ़ाने लगी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments