
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
आओ मिल कर वृक्ष लगायें।
आँचल धरती का लहरायें।
ख़ुशियों से धरती महकेगी।
ताप धरा का स्वतः हरेगी।
आकुल व्याकुल सकल धरा है।
ताप धरा का बहुत बढ़ा है।
छेद है ओज़ोन में जब से।
कण कण धरा जली है तब से।
हे मानव तुम पछताओगे।
वायु बिना कब रह पाओगे।
वृक्ष सभी हरियाली देते।
औषधि दे ख़ुशहाली देते।
वृक्षों से बारिश होती है।
प्राण वायु इनसे मिलती है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments