क़िस्मत (ममता मालवीय)'s image
NaN min

क़िस्मत (ममता मालवीय)

ममता मालवीय 'अनामिका'ममता मालवीय 'अनामिका'
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

क़िस्मत भी बड़ी अजीब पहेली,
न जाने किस किस की सहेली।
कभी हँसाती, कभी रुलाती,
कभी बेगाने के संग मौज मनाती।
ज़िंदगी का हर रंग दिखाती है,
ये क़िस्मत भी हमे कितना आज़माती है।


क़िस्मत की हर बात निराली,
सुनाती हर दफ़ा एक नई कहानी।
कभी डराती, कभी मनाती,
कभी बेगानों को अपना बनाती।
ख़ुद पर भरोसा करना सिखाती है,
ये क़िस्मत भी हमे कितना आज़माती है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts