मैं महकती हुई मिट्टी हूँ's image
NaN min

मैं महकती हुई मिट्टी हूँ

ममता मालवीय 'अनामिका'ममता मालवीय 'अनामिका'
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

मैं महकती हुई मिट्टी हूँ, 
किसी आँगन की;
मुझको दीवार बनाने पर, 
तुली है दुनिया।
कोमल हृदय, चंचल मन को;
बेड़िया पहनाने पर, 
तुली है दुनिया।


मै नयन लोभित, 
काजल हूँ किसी माँ का;
मुझको कलंक साबित करने पर, 
तुली है दुनिया।
में कैसे साबित करूँ,
अपने अस्तित्व को;
मुझे जड़ से मिटाने पर, 
तुली है दुनिया।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts