
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
चेहरा मेरा जला दिया,
क्या रूह जला पाओगे क्या?
ख़ुद को नारी के रक्षक कहने वाले,
ख़ूबसूरती की लालसा में,
उसी के भक्षक बन जाओगे क्या?
कहते हो, चाहत हूँ मैं तुम्हारी,
तो इश्क़ में इतने गिर जाओगे क्या?
तेज़ाब से मेरी ज़िंदगी जला कर,
इस जहाँ से मोहब्बत को,
सरेआम नीलाम कर जाओगे क्या?
सपने मेरे जला दिए,
आवाज़ दबा पाओगे क्या?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments