आँचल's image

जब माँगी होगी एक स्त्री ने
ख़ुदा से
दर्द को तुरंत कम करने की औषधि–
तब ईश्वर ने उसे नज़राने में
एक कोमल आँचल दिया होगा।
 
जब लगाया होगा एक स्त्री ने
शिशु को अपने दामन से–
तब ईश्वर ने उसके करों की
थपकी में,
सुकून का अमृत दिया होगा।
 
जब टूट कर बिखरे किसी पुरुष ने
ख़ुद को हताश पाया होगा–
तब एक स्त्री ने,
अपने इसी आँचल तले,
उसकी पीड़ा पर मरहम लगाया होगा।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts