माँ की दुआएँ's image
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes

घर से सफ़र करने निकलना हो। 
माँ को ज़ेहन में रख निकला करो॥
 
विघ्न कभी ना आएँगे ज़िन्दगी में। 
माँ की दुआएँ ले विदा हुआ करो॥
 
माँ का साया गर हमको है नसीब। 
सोते उठते माँ की ज़ियारत1 किया करो॥
 
माँ को धन दौलत की नहीं है तलब। 
माँ ख़ुश है, माँ को माँ कह पुकारा करो॥
 
जन्नत तो ख़ुद माँ के क़दमों में है। 
ये मौक़ा “नाचीज़” छोड़ा ना करो॥
 

<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts