
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
प्यारी-प्यारी सबसे न्यारी मेरी भाषा।
हिंदी पर बिन्दी हिंदी प्यारी मेरी भाषा॥
देश-विदेशों मे है जिसका गुणगान।
सब से अच्छी सबसे प्यारी मेरी भाषा॥
ज्ञान-विज्ञान का अकूत भण्डार है ये।
इसलिए सब जन-जन पढ़ते मेरी भाषा॥
हिंदी पढ़ेगा गर भारत का बच्चा-बच्चा।
सम्प्रेषण में भी उपयोगी होगी मेरी भाषा॥
खेल-सिनेमा जगत ने जिसको अपनाया।
एकता का पाठ हमें पढ़ाने वाली मेरी भाषा॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments