
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
शबनमी बूँद का कमल के पत्ते पर ठहरना मुश्किल
हवा में एक सिहरन हुई और बूँद का गिरना आसां
ताल की जलकुम्भी से मवेशी का निकलना मुश्किल
हरी घास की कशिश में, होता उसका फँसना आसां
साँसें उनकी बख़्शीश उन्हें बताना जितना मुश्किल
उन्हें मुँह चुराते हुए उस पर हँसना उतना आसां
जुदाई का इक लम्हां बिताना मुझको जितना मुश्किल
सब्र का हर इम्तिहां लेना उनके लिए उतना आसां
जो उनके लिए कुफ़्र आसां, तो मेरे लिए ईमां आसां
तर्केइबादत मुझे मुश्किल, तर्केमुहब्बत है उनको आसां
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments