
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
ये पहाड़ मुझे घेर न लें
ये नदियाँ मुझे बहा न लें,
ये पवन मुझे उड़ा न ले
मुझे तो स्वतंत्र रहना है
आदि से अन्त तक।
ये यादें मुझे बाँध न लें
ये रिश्ते मुझे टाँक न लें,
ये भाव मुझे रोक न ले
मुझे तो स्वतंत्र रहना है
आदि से अन्त तक।
ये बसंत मुझे पकड़ न ले
ये दृष्टि मुझे जकड़ न ले,
ये उम्र मुझे पलट न दे
मुझे तो स्वतंत्र रहना है
आदि से अन्त तक।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments