
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
अनन्त लोक के लिए
अनन्त राह चाहिए,
सजीव इस दृष्टि में
असंख्य प्रभात चाहिएँ।
सत्य के रक्षार्थ भी
विपुल शौर्य चाहिए,
अखण्ड ब्रह्माण्ड के लिए
योग शक्ति चाहिए।
मनुष्य के प्रयास में
ब्रह्म शक्ति व्याप्त है,
निजत्व में आस्था ही
महानिर्माण का साक्ष्य है।
जहाँ स्नेह स्पर्श है
वहाँ राधा, अर्जुन बने हैं,
विधि के विधान में
असंख्य दीप जले हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments