
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
सब सुहावना था
उस काले लिबास में
तुम सुन्दर लग रही थी
पर तब मैं चूक गया था
कहना कि "अच्छी लग रही हो।"
हज़ारों बार देखा था
पर तब मैं भूल गया था
कहना कि "अच्छी हैं आँखें।"
अचानक उस क्षण
तुम सकुचाई थी
मैं पूछ न सका कि "कैसी हो?"
उस पगडण्डी पर
तुम ठिठकी थी
पर पूछ न सका
कि "बाज़ार जा रही हो?"
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments