
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
प्यार ही प्रवाह है
समस्त युगों का सार है,
गति से सद्गति तक
छायादार राह है।
पत्र में पढ़ो या
पुस्तकों में लिखा करो,
विकट अरण्य में ढूँढ़ लो
या कंटकों से छाप दो।
नींद में ढाल लो
या जाग कर उघाड़ लो,
पवित्र तीर्थ में देख लो
या मन्दिरों में पूज लो।
विगत का विश्वास है
आगत का उपहार है,
मन से छलका हुआ
प्रवाह ही प्रवाह है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments