पिता जी उम्र के उस पड़ाव पर's image
NaN min

पिता जी उम्र के उस पड़ाव पर

महेश रौतेलामहेश रौतेला
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

पिता जी बैठे रहते थे
उम्र के उस पड़ाव पर
चिलम पीते थे, 
एक गम्भीर सोच के साथ
धुआँ उड़ाते थे। 
चाय को घूँट-घूँट पी
गिलास लुढ़का देते थे
जैसे स्नेह के अहसास लुढ़कते हैं। 
आड़ू, खुमानी, नारंगी खाते थे, 
पहाड़ पर उतरी धूप को देख
सटीक समय बता
विद्यालय जाने को कहते थे। 
पिता जी अन्न की महिमा बता
अन्नग्रहण करते थे, 
यदाकदा खेतों को झाँक
जीजिविषा में प्राण भर 
ऊँचाई पर स्वयं चढ़ने को बोलते थे। 
जाड़ों में अंगीठी जला
अंगारों को देख, 
ख़ुश हो जाते थे। 
उनकी खाँसी
निडर बनाती थी, 
लाठी की खट-खट
आश्वस्त करती थी। 
अंकगणित के प्रश्नों पर
अपनी बुद्धि खोल, 
हमारे सामने रख देते थे, 
हम सहमे-सिमटे से
इधर-उधर देख जी चुराते थे। 
पिता जी बसंत, बर्षा, गरमी
शरद, हेमन्त, शिशिर स्वयं बन
हमें आगे उतारते थे। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts