पिता's image
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

मैं पिता बन जाऊँ
और थक कर घर आऊँ
तो तुम्हें एक कहानी सुनाऊँ।
राजा-रानी की नहीं
राजकुमार-राजकुमारी की नहीं,
मज़दूर-मालिक की नहीं
ग़रीब-अमीर की नहीं,
बस, एक स्नेहिल पिता होने की।
 
मैं कहूँ और तुम सुनो,
तुम्हारे कान पकड़ दूँ
कि तुम सुन सको,
तुम्हारी आँखें खोल दूँ
कि तुम देख सको,
तुम्हारा मन पकड़ लूँ
कि तुम खेल सको,
बस, एक स्नेहिल पिता बन अशीषता रहूँ।

<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts