पत्र's image
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

पत्र लिखना
पत्र में पहाड़ लिखना, 
कुशल में प्यार लिखना
देश का स्वभाव लिखना। 
 
पंक्तियों के मध्य
स्वास्थ्य की बात करना, 
हरी-सूखी घास पर
घसियारियों के गीत लिखना। 
 
पत्र के मध्य
चुनावों की हार-जीत बताना, 
शिखरों पर पड़े हिम पर
लम्बी पर्यावरणीय बात कहना। 
 
वन की आग का
बारी बारी विवरण देना, 
जले-मरे वृक्षों का
अन्तिम संस्कार कर देना। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts