
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes
पानी ज़िन्दा लगता है
समुद्र में चलते
उछलते-कूदते, गरजते,
उड़ते हुए, ओस में ढलते
बर्फ़ बनते, बादलों में सरकते
ज़िन्दगी को गीला करते
गले से नीचे उतरते
आँसुओं में झड़ते
नदियों में बहते, ताल में रहते
वृक्षों को सींचते
बरसात में बरसते।
पानी ज़िन्दा लगता है
तुम्हारी, मेरी तरह।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments