
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
मैंने पत्र लिखा था
तुम्हें मिला या नहीं
पता नहीं,
थोड़ा जिगर की थी
प्यार की,
दुनिया जिसे उलट-पुलट कर देखती है।
लिखा था बीज के बारे में
जो वृक्ष बन कर
कट चुका है।
उसकी लकड़ियाँ अभी जल रही हैं
अँगीठी में आग है,
धुआँ है, अँगारे हैं
पक्षियों के बैठने का इतिहास है।
लिखते-लिखते
बीते समय पर आया था,
बादलों की लटों से
बाँध दिया था मन को।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments