लगता है's image
0 Bookmarks 233 Reads0 Likes

लगता है-
अभी अभी तुमने मेरी ओर देखा था,
उस चिड़िया को नहीं
जो सामने उड़ कर गयी,
उस बादल को नहीं
जो आकाश में तैर रहा था,
उस वृक्ष को नहीं
जो वर्षों से खड़ा था वहाँ छायादार बनकर,
उस झील को नहीं
जिसका जल उछल रहा था बेतरतीब,
उस पगडण्डी को नहीं
जो सालों पुरानी थी तुम्हारे नज़दीक,
उस पहाड़ को नहीं
जो अडिग था युगों से वहाँ पवित्र बनकर। 

 


अभी-अभी उठी थीं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts