कभी प्यार में तुम आओ तो's image
NaN min

कभी प्यार में तुम आओ तो

महेश रौतेलामहेश रौतेला
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes

कभी प्यार में तुम आओ तो
मैं राह तुम्हारी बन जाऊँ,
कभी प्यार से तुम देखो तो
मैं शब्द तुम्हारे बन जाऊँ।


जंगल मुझमें उग आये तो
फूल वहीं तुम बन जाना,
छाया मेरी टूटे तो
पत्ते बन कर आ जाना।


जहाँ देखा था मैंने तुमको
उस भूमि को हाथ लगाना,
जहाँ बोला था सच अनोखा
उस मिट्टी पर पेड़ लगाना।


दुख

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts