हम सोचते हैं's image
NaN min

हम सोचते हैं

महेश रौतेलामहेश रौतेला
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

यह शहर आदमी के साथ
जीता और मरता है,
दादी कहती है
उसके ज़माने में
ऐसा-ऐसा होता था,
माँ कहती है
उसके समय में नदी यहाँ तक बहती थी,
लोग कहते हैं
उन्होंने घना जंगल देखा था,
ठेकेदार बोलता है
उसने अनगिनत अवैध कटान किया है,
बड़े सोचते हैं
उनके समय पढ़ाई अच्छी होती थी,
किसान कहता है
पहले बारिस समय से बरसती थी,
हम सोचते हैं
तब मधुर संगीत बजता था

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts