
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
हम भी यहीं से गुज़रे थे साथी
अकेले भी हम मीलों चले थे,
वनों में भी गा-गा कर जिये थे
हम भी यहीं से गुज़रे थे साथी।
काँटों से मिलना हमने नहीं छोड़ा
हमने लिखा फिर हमने मिटाया,
रास्तों पर चलना हमने नहीं छोड़ा
हम भी भीड़ से गुज़रे थे साथी।
नदी की धारा में हम भी बहे थे
किनारों से आगे हम भी चले थे,
परिवर्तन की बात हम भी किये थे
हम भी झंडे को पुकारे थे साथी।
दिव्य
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments