एक अच्छा दिन निकला's image
NaN min

एक अच्छा दिन निकला

महेश रौतेलामहेश रौतेला
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

एक अच्छा दिन निकला
जो प्रकृति की गोद में था, 
वह मेरे सामने थी
मैं उसके सामने था। 
 
बातें नहीं थीं
समय का आभास था, 
थोड़ा वह मुस्करायी
थोड़ा मैं मुस्कराया। 
 
एक अच्छा दिन निकला
जो शान्त था, 
उसकी लौ मुझमें थी
मेरी लौ उसमें थी। 
 
उस दिन वह भी आयी
मैं भी आया, 
कुछ धूप उसने सेंकी
कुछ धूप मैंने सेंकी। 
 
वह दिन बहुत सलोना था

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts