दूध सी मेरी बातें's image
NaN min

दूध सी मेरी बातें

महेश रौतेलामहेश रौतेला
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes

दूध सी मेरी बातें
अब भी तुम्हें पकड़ती होंगी,
आँखों में जब नाचती होंगी
आँखें तुम मूँद लेते होगे।

दूध सी मेरी बातें
तुम्हारे हाथ थामती होंगी,
मुखड़े पर एहसास ला
तारों की तरह टिमटिमाती होंगी।

दूध सी मेरी बातें
तुम्हारी राहों की तह लगाती होंगी,
मन को आहट दे
सैकड़ों बार खोलती होंगी।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts