बहुत बड़ी बात हो गयी है, गाँव में भेड़िया घुस आया है's image
NaN min

बहुत बड़ी बात हो गयी है, गाँव में भेड़िया घुस आया है

महेश रौतेलामहेश रौतेला
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

बहुत बड़ी बात हो गयी है
गाँव में भेड़िया घुस आया है,
बीस लोगों को मार
गाँव में ही बैठा है।


बैठकें हो रही हैं
भेड़िया अडिग है
अपनी भाषा बोल रहा है,
गाँव वाले खोखले हैं
अपनी भाषा से अनजान हैं,
अपनी भाषा अपनी ही होती है
जो नया जोश देती है।


भेड़िया आया है
गाँव से कहता है
जब मन होगा तब जाऊँगा,
जब मन होगा तब आऊँगा,
दो क़दम आगे
एक क़दम पीछे।

<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts