
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
वह अँग्रेज़ी सीखा है
आरक्षण पर चर्चा करता है
पचास प्रतिशत जो अनारक्षित है
उस पर, अंगद सा पैर जमा लेता है
पीढ़ी दर पीढ़ी झोली भरता है
कह लें, सौ प्रतिशत खाता है।
फिर जो पचास प्रतिशत आरक्षण है
वह भी अँग्रेज़ी सीखा है
अब सारा का सारा आरक्षण
उसकी झोली में है,
पीढ़ी दर पीढ़ी झोली भरता है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments