
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
आपने कभी सपना देखा क्या
जिसमें मैं हूँ, तुम हो
और देश हो, जनता हो,
जीवन बोध हो
"सर्वे सुखिनः सन्तु" की अवधारणा हो?
अनुभूतियाँ मधुरता लिए
हर नदी, हर झील, हर पहाड़ से निकल
धरती और आकाश को जोड़
हमारी आँखों में झिलमिलाएँ?
तुमने कभी सपना देखा क्या
झूमती अन्न की बालियों का
विद्यालय जाते बच्चों का
झोले में किताबों का
किताबों में अ, आ, क, ख का?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments