
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
क्यों मन पर हरदम बोझ लिये,
चिंता दुनिया की रोज़ लिये,
पग-पग पर समझौता करके,
क्यों जीता है यूँ मर-मर के।
क्या दुःख है जो तू रोता है,
क्यों आँसू लेकर सोता है,
जीवन का पश्चाताप न कर,
बस बहुत हुआ ये पाप न कर।
तू मन के अंतरजाल समझ,
गत और अनागत काल समझ,
वो हुआ नहीं, ये कब होगा,
जब जो होना है, तब होगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments