
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
मंज़िल पर अपनी ध्यान दे,
तू ख़ुद को एक पहचान दे।
मत बन तू दिन के तारे सा,
बन सूरज के उजियारे सा।
मत भटक जगत में लक्ष्यहीन,
मत कर अपने मन को मलीन।
तू शुद्ध बुद्धि, तू शुद्ध मन,
तू चेतन है, तो दिख चेतन।
हो उठ खड़ा पुरुषार्थ कर,
हो सके अगर परमार्थ कर।
कर कर्म ऐसे कि नाम हो,
तेरे नाम से ही काम हो।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments