हम जीते हैं यूँ's image
NaN min

हम जीते हैं यूँ

महेश पुष्पदमहेश पुष्पद
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

रातों की नींदें खोई हैं,
अश्कों से आँखें धोई हैं,
अरमानों की हत्या कर के,
हम जीते हैं यूँ मर मर के।


इच्छा रेतों में बोते हैं,
सपनों की लाशें ढोते हैं,
हर ग़म से समझौता कर के,
हम जीते हैं यूँ मर मर के।   


माँ के सपनों का बोझ लिये,
मंज़िल का क़िस्सा रोज़ लिये,
आँखों मे ख़्वाबों को भर के,
हम जीते हैं, यूँ मर मर के।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts