
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
काकी अक़्सर कहा करतीं
कि बाप के पीठ पर बेटे ही
होते हैं और बेटे ही
बनते हैं बाप का सहारा
बेटियांँ बाप के पीठ पर नहीं
होतीं
और, ना ही वो बाद
में बनतीं हैं बाप का सहारा
कि, बहू मुझे अबकी बेटा ही
चाहिए
इसलिए भी कि वंश
आगे चल सके
और, थके-हारे, जले-भुने
मर-मर के खेतों में काम
करने वाले बाप का सहारा
आख़िर बेटे ही तो बनेंगे
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments