
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
कीलों ने हमेशा चाहा
की वे
हमेशा पुल बनें
और हमेशा जोड़ती जायें
आने-जाने का रास्ता . . .
उन्होंने सीढ़ी बनना गवारा
किया ताकि लोग आगे
बढ़ सकें और छू
सकें आसमान . . .
कील बनाने वाली सोच
ने कभी ये नहीं सोचा कि
उससे बनाई जाये
कोई बंदूक . . .
या कि लैंडमाइंस
जिससे लोग लहूलुहान हो जायें
और, मर जायें
ज़ब्ह किये हुए बकरे की तरह
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments