इंतज़ार में है गली!'s image
NaN min

इंतज़ार में है गली!

महेश कुमार केशरीमहेश कुमार केशरी
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

ये अजीब इत्तिफ़ाक़
है, उस लड़की के साथ कि
एक ही राह से गुज़रते हुए
एक ही रास्ते में पड़ता है 
उसका घर और, ससुराल 
 
सड़क से गुज़रते वक़्त 
मुड़ती है एक गली 
जो जाती है उसके पीहर
तक, 
 
पीहर, कि गली से लौटते समय 
बहुत मन होता कि वो 
घूम आये अम्मा-बाबू के घर 
कि देख आये अपने हाथ से लगाया 
पेड़ पर का झूला . . .
 
दे, आये फिर, तुलसी-
पिंडा को पान

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts